पूजा सामग्री की दुकान से 53 हजार रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
8

रायपुर गोलबाजार थाना पुलिस ने पूजा सामग्री की दुकान से नगदी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 38 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा था आरोपी

पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को प्रार्थी नरेंद्र केशवानी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी फूल चौक स्थित पूजा सामग्री की दुकान में एक व्यक्ति ग्राहक बनकर आया।

आरोपी ने पूजा सामग्री और हवन सामग्री खरीदने के बहाने दुकानदार को अलग-अलग सामान दिखाने और लाने में व्यस्त रखा।

ध्यान भटकाकर गल्ले से उड़ाए रुपये

इसी दौरान आरोपी ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर दुकान के गल्ले में रखे 53 हजार रुपये चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया।

मामले में थाना गोलबाजार में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

सीसीटीवी से हुई पहचान

पुलिस ने आसपास पूछताछ, गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान सोनू कुमार के रूप में की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

38 हजार रुपये बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 38 हजार रुपये बरामद किए हैं।

आरोपी बिहार का निवासी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू कुमार (30 वर्ष) निवासी सीतलपुर बाजार, थाना दिगवारा, जिला सारण (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here