यूपी में जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत, सोनभद्र ने किया बेहतर प्रदर्शन

0
105

सोनभद्र जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इस अभियान में सोनभद्र जिले ने पहले ही दिन बेहतर प्रदर्शन करते हुए करीब 20 हजार लोगों की स्व-गणना दर्ज कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।

विकास भवन में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्व-गणना अभियान को लेकर विकास भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब एक हजार लोगों को स्क्रीन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

पहचान संख्या सुरक्षित रखने की अपील

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि स्व-गणना पूरी होने के बाद लोगों को एक पहचान संख्या प्रदान की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस संख्या को सुरक्षित रखें।

उन्होंने कहा कि जब गणना कर्मी घर पहुंचें, तब यह पहचान संख्या साझा करने से गणना प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगी।

डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा

प्रशासन का कहना है कि स्व-गणना कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और डिजिटल बनाना है, ताकि लोगों की जानकारी सुरक्षित तरीके से दर्ज की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here