बीआरएस के विधायक मगंती गोपीनाथ का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0
514

बीआरएस के विधायक मगंती गोपीनाथ का दिल का दौरा पड़ने से निधन

हैदराबाद- हैदराबाद के जुबली हिल्स निर्वाचन क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक मगंती गोपीनाथ का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।  उन्होंने गच्चीबावली स्थित एआईजी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें 5 जून को दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ! मोबाइल खरीदें और पाएँ आकर्षक उपहार और लाभ!

उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल के बुलेटिन के अनुसार, सुबह करीब 5.45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गोपीनाथ साल 2014 से जुबली हिल्स निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, कुछ महीने पहले सर्जरी के बाद किडनी से संबंधित बीमारी से भी पीड़ित थे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। 2023 में बीआरएस के टिकट पर दोबारा विधायक चुने गए गोपीनाथ पार्टी की हैदराबाद इकाई के अध्यक्ष भी थे। वह 2014 में पहली बार तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के टिकट पर विधानसभा के लिए चुने गए थे लेकिन बाद में बीआरएस में चले गए। वह 2018 और 2023 में बीआरएस के टिकट पर फिर से चुने गए।

युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ! तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ!
तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!

2023 के चुनाव में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन को हराकर जीत की हैट्रिक बनाई। 2 जून 1963 को जन्मे गोपीनाथ ने उस्मानिया विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री हासिल की। वे 1985 से 1992 तक टीडीपी की युवा शाखा तेलुगू युवाथा के अध्यक्ष रहे।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बीआरएस विधायक की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने गोपीनाथ के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। विपक्ष के नेता और बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़, विधानसभा अध्यक्ष गद्दाम प्रसाद कुमार और कांग्रेस, बीआरएस, भाजपा और अन्य दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने पार्टी विधायक के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने के लिए एआईजी अस्पताल का दौरा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here