बीजापुर में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

0
12
Nby

रायपुर बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार की शिकायत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश बीजापुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा और गरिमा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्व्यवहार, उत्पीड़न या डराने-धमकाने की शिकायत सामने आते ही तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों के निरीक्षण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को बालिका छात्रावासों, आश्रमों और आवासीय विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में मामला दर्ज

इसी बीच बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में एक शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन और पुलिस स्तर पर मामले की जांच तेज कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here