
छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर, के नव प्रवेशित छात्रों के मन में अभियांत्रिकी के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने और अभियांत्रिकी, परीक्षा, आदि से संबंधित विभिन्न जानकारियां देने हेतु 15 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी सरस्वती जी की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के उदघाटन समारोह सत्र में संस्था प्रमुख डॉ. एम. आर. ख़ान, प्राचार्य, डॉ. आर. एस. परिहार, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल विभाग, डॉ. श्वेता चौबे, इंडक्शन कार्यक्रम समन्वयक, एवं बेसक साइंसेस एवं मानविकी विभाग, डॉ. अजय गर्ग, विभागाध्यक्ष, सिविल विभाग, डॉ. अजय त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल विभाग, डॉ. एस. डी. दीवान, परीक्षा प्रभारी श्रीमती सुमन दास, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग सहित अभिभावक, छात्र-छात्रा, शिक्षक गण की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात, डॉ. श्वेता चौबे कार्यक्रम समन्वयक ने 15 दिवसीय कार्यक्रम की महत्ता, ज़रूरत और इसकी विस्तार पूर्वक रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने छात्रों को सर्वांगीण विकास हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि, व्यावहारिक और प्रयोगात्मक ज्ञान केवल अनुभव से मिलता है, आप जीवन और शिक्षा को अलग नहीं कर सकते । इसलिए जीवन में ज्ञान सर्वोपरि है। अच्छे इंजीनियर बनने के साथ एक अच्छा इंसान बनने पर जोर दिया उन्होंने बताया कि विचारों के बदलाव से ही व्यक्तित्व का विकास संभव होता है और विचार हमेशा कल्याण और समाज के हित में होना चाहिए
अगली कड़ी में सभी विभागों की ओर से छात्रों हेतु विभागीय प्रस्तुति का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विभागों ने विभागीय जानकारी देते हुए, विभाग की उपलाधियों को रेखांकित किया।
इसके पश्चात डॉ. एम. आर. खान (प्राचार्य सीजी आई टी रायपुर) ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की उपलाधियों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सीखते रहने के लिए प्रेरित किया और कहा कि, हमारे संस्थान का सारा अनुभव, ज्ञान-विज्ञान सब आपके लिए ही है। आप राज्य के एक महत्वपूर्ण संस्थान से जुड़ रहे हैं। सीखने की ललक आपमें होनी चाहिये, ताकि आप
अपने कौशल को निखारकर प्रदेश और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित किया। अंत में, उन्होंने सभी नवागत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए महाविद्यालय परिवार की ओर से उनका हार्दिक स्वागत किया।
धन्यवाद ज्ञापन में सुश्री शशिबाला किंडो ने उपस्थित सभी अतिथियों, पालकों, शिक्षकों, छात्रों, स्टाफ़ आदि को आभार व्यक्त कर किया। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी डॉ.रचना रस्तोगी ने मीडिया को जानकारी साझा करते हुए सूचना दी कि, उक्त कार्यक्रम प्रो. डॉ. एस. के. दबड़गाँव, प्रो. डॉ. विकास जैन, श्री अनिल खत्री, डॉ. आर. एन. देवांगन, डॉ. विनीत शुक्ला, डॉ. जी. आर. बंजारे, श्री टी. के. देवांगन, डॉ. रानी पुष्पा बघेल, श्री आशीष सिंह ठाकुर, आदि की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ । राजस्थानी लोक नृत्य कर छात्रा सिया शर्मा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही महाविद्यालय के सुरभि क्लब के सदस्यों की सांगीतिक प्रस्तुति ने ख़ूब तालियाँ बटोरीं।


















