मरकाटोला घाट में भीषण सड़क हादसा, 5 युवकों की मौत; 5 घायल

0
10

कांकेर, बालोद और धमतरी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे-30 के मरकाटोला घाट में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां डीजे वाली पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

पिकअप में सवार थे 10 युवक

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त डीजे वाली पिकअप में कुल 10 युवक सवार थे। ट्रक से हुई जोरदार भिड़ंत में पांच युवकों की मौत हो गई। वहीं घायल पांच युवकों को उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बालोद जिले में हुई घटना

मरकाटोला घाट कांकेर जिले की सीमा से लगा क्षेत्र है, जिसके चलते इसे सीमावर्ती क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है। हालांकि, हादसे की घटना बालोद जिले की सीमा में हुई है और घायलों को नजदीकी अस्पताल होने के कारण धमतरी ले जाया गया है।

बालोद जिले के ASP चंद्रकांत गवर्ना ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here