महासमुंद के मुडमार बांध में डूबने से युवक की मौत

0
3
Nby

महासमुंद जिले के मुडमार बांध में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान महासमुंद शहर निवासी प्रणय गुर्वेकर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक पांच दोस्त घूमने के लिए मुडमार बांध पहुंचे थे। इसी दौरान प्रणय ने बांध में नहाने की इच्छा जताई। साथियों के मना करने से पहले ही वह पानी में उतर गया। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

मौके पर मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here