मुख्य सचिव ने योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, अधिकारियों को दिए तेज़ी लाने के निर्देश

0
12

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने गुरुवार को मंत्रालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर राज्य में संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

बैठक में पांचवें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन की अनुशंसाओं पर हुई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए विभागों को बेहतर समन्वय और जमीनी स्तर पर निगरानी मजबूत करने की आवश्यकता है।

डेटा आधारित निगरानी पर जोर

मुख्य सचिव ने योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए डेटा आधारित निगरानी प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की वास्तविक प्रगति और लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग जरूरी है।

बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here