राम मंदिर ट्रस्ट ने VIP दर्शन और चढ़ावे की जिम्मेदारी संभालने वाले दो कर्मचारियों को हटाया

0
8
Nby

अयोध्या  स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी की शिकायत के बाद श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने दो और कर्मचारियों को मंदिर की व्यवस्थाओं से हटा दिया है।

ट्रस्ट ने केडी तिवारी उर्फ ‘बड़े बाबू’ और बजरंग पाठक को मंदिर की व्यवस्था से अलग किया है। दोनों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

बताया गया है कि केडी तिवारी रामलला के आभूषणों और श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई जाने वाली मूल्यवान वस्तुओं का हिसाब-किताब संभालते थे। वहीं, बजरंग पाठक VIP दर्शनार्थियों के लिए प्रसाद, अंगवस्त्र और अन्य भेंट की व्यवस्था देखते थे।

चढ़ावे में कथित हेराफेरी की घटना के बाद मंदिर ट्रस्ट व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहा है। इसी के तहत जिम्मेदारियों में बदलाव और कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here