
रायपुर राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बालकों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आयुष चौहान और पीयूष चौहान, निवासी राजेंद्र नगर, थाना उरला, 8 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से रेंजर साइकिल पर बिना किसी को बताए निकल गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि दोनों बालकों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल थाना उरला को 9479191032 पर सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।


















