लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक विरोधी विधेयक

0
11

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रखा बिल, स्पीकर बोले- पेपर लीक रोकने की दिशा में पहला बड़ा कदम


नई दिल्लीकेंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 पेश किया। यह विधेयक NEET पेपर लीक समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के खिलाफ लंबे समय से उठ रही मांगों और देशव्यापी छात्र आंदोलनों के बीच लाया गया है।

सत्तापक्ष ने किया स्वागत, विपक्ष का हंगामा जारी

विधेयक पेश किए जाने के दौरान सदन में विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा। वहीं, सत्तापक्ष के सांसदों ने मेज थपथपाकर विधेयक का स्वागत किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों को विधेयक पर संशोधन प्रस्ताव देने के लिए दोपहर 1 बजे तक का समय दिया।

स्पीकर बोले- पेपर लीक रोकने की दिशा में अहम पहल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह महत्वपूर्ण विधेयक है और इस पर सदन में व्यापक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी दल लंबे समय से इस विषय पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे और यह सुधार की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी सांसदों से अपने सुझाव रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उपयोगी सुझावों पर विचार करेगी।

हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित

स्पीकर के बार-बार चर्चा में भाग लेने के आग्रह के बावजूद विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here