सकरी पुल पर लकड़ी से भरा ट्रक फंसा, घंटों बाधित रहा यातायात

0
130

सारंगढ़ जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी से लदा एक ट्रक सकरी पुल पर फंस गया, जिससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में सेंभर लकड़ी भरी मिली, जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देने का प्रयास किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक में लकड़ी परिवहन से संबंधित दस्तावेज अधूरे थे। उपलब्ध कागजात में न तो परिवहन की तिथि दर्ज थी और न ही लकड़ी के स्रोत और गंतव्य की स्पष्ट जानकारी थी, जिससे परिवहन की वैधता पर सवाल उठने लगे।

मामले की जानकारी कलेक्टर को दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लकड़ी का परिवहन नियमानुसार किया जा रहा था या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here