सड़क हादसों पर सख्ती, कलेक्टर ने दिए प्रभावी रोकथाम के निर्देश

0
62
Nby

दुर्घटना संभावित स्थलों का होगा विश्लेषण, अतिक्रमण हटाने के लिए बनेगा विशेष उड़नदस्ता

झाबुआ। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यापक रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों का विस्तृत विश्लेषण, यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई और प्रमुख शहरों में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया।

चार शहरों में बनेगा विशेष उड़नदस्ता

कलेक्टर ने झाबुआ, थांदला, पेटलावद और मेघनगर में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष उड़नदस्ता गठित करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि सड़कें अतिक्रमण मुक्त होने से यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

633 सड़क हादसों में 111 लोगों की मौत

बैठक में बताया गया कि जुलाई 2026 तक जिले में 633 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 111 लोगों की मौत हुई, जबकि 808 लोग घायल हुए। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर 16,366 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here