सरगुजा के प्लेस ऑफ सेफ्टी से 3 नाबालिग फरार, रोशनदान की ग्रिल तोड़कर हुए फरार

0
206
Nby

सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से चोरी के आरोप में रखे गए तीन नाबालिग शुक्रवार सुबह फरार हो गए। तीनों की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:45 बजे तीनों ने बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल तोड़कर परिसर से भागने में सफलता हासिल की।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here