हिंदी रंगमंच के स्तंभ पद्मश्री दया प्रकाश सिन्हा का निधन

0
131

नई दिल्ली हिंदी साहित्य के वरिष्ठ नाटककार और पद्मश्री से सम्मानित दया प्रकाश सिन्हा का आज उनके नोएडा स्थित निवास पर निधन हो गया। 90 वर्षीय सिन्हा को उनके नाटक ‘सम्राट अशोक’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार-2021 के लिए चुना गया था। उनके निधन की खबर से साहित्य और रंगमंच जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

1935 में उत्तर प्रदेश के कासगंज में जन्मे सिन्हा एक अवकाशप्राप्त आईएएस अधिकारी थे, जिन्होंने हिंदी साहित्य, रंगमंच और नाट्य निर्देशन में अमूल्य योगदान दिया। वे उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी के अध्यक्ष रहे, साथ ही फिजी में भारत के प्रथम सांस्कृतिक सचिव के रूप में सेवा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here