
रायपुर संविलियन, सेवा सुरक्षा और समान कार्य के लिए समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर करीब 24 दिनों से हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों ने अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की है।
अतिथि शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल की शिक्षा सचिव के साथ हुई बैठक में सरकार की ओर से कुछ मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया गया। इसके बाद संघ ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
हालांकि, अतिथि शिक्षक संघ ने सरकार को अपनी मांगें पूरी करने के लिए 5 सितंबर तक का समय दिया है। संघ का कहना है कि तय समय सीमा तक मांगें पूरी नहीं होने पर आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।

















