8 साल के बच्चे के गले में सिक्का फंसने से मौत 

0
157

 कोरबा: 1 नवंबर 2025 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 8 साल की बच्चा सिक्का निगल गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक मासूम शिवम सारथी केजी 2 का छात्र था. जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ निवासी 8 वर्षीय शिवम सारथी अपने पिता मदन सारथी के साथ कोरबा के गोढ़ी गांव में रुके हुआ था. इस दौरान शिवम सिक्का निगल गया. गले में सिक्का फंसने के बाद परिजन उसे लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज नहीं हो सका जिसके बाद परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल जाने लगे जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई,पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here