कोरबा में 90 मकान तोड़ने की तैयारी में रेलवे प्रशासन, नोटिस से मचा हड़कंप…

0
46

कोरबा । कोरबा में रेलवे प्रशासन ने अपनी जमीन पर काबिज लोगों को बेदखली की नोटिस जारी कर दिया है। इसके तहत 90 मकानों को तोड़ने के लिए चिन्हित किया गया है। घरों पर निशान और नोटिस लगाए जाने के बाद प्रभावित लोग नाराज होकर कोरबा रेलवे स्टेशन पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, संजय नगर और लक्ष्मण बन तालाब नामक मोहल्लों के करीब ढाई सौ लोगों को रेलवे की ओर से नोटिस दिया गया है। इनमें से 90 मकानों को तोड़ने के लिए चिन्हित किया गया है, जिन पर लाल रंग से क्रॉस का निशान लगाया गया है। इससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है।

घर टूटने के डर से परेशान प्रभावित लोग अपनी समस्या का समाधान तलाशने रेलवे अधिकारियों के पास पहुंचे। लोगों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और अचानक दी गई नोटिस से उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।

फिलहाल, रेलवे प्रशासन द्वारा प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी या नहीं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here