बीएलओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण

0
89

दुर्ग । दुर्ग शहर (विधानसभा क्षेत्र 64) के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर्स, सुपरवाइजरों की बैठक साइंस कॉलेज सभागार में आयोजित की गई। सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स एवं सुपरवाइजर्स को कलेक्टर अभिजीत सिंह का भी मार्गदर्शन मिला। कलेक्टर सिंह ने निर्वाचक नामावली मिलान किए जाने के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी एवं शंकाओं का समाधान भी किया। प्रशिक्षण के बाद निर्वाचक नामावली का मिलान कार्य भी बीएलओ से करवाया गया। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दुर्ग शहर अभिषेक अग्रवाल, तहसीलदार दुर्ग एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रफुल्ल गुप्ता, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु, नायब तहसीलदार वासुमित्र दीवान, शिवचरण मरकाम उपस्थित थे।

Hamsafar Cab Services
24×7 CAB SERVICE

Hamsafar Cab Services

Airport Pickup • Railway Station Drop • Local & Outstation Trips

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📱 Book Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here