राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में बलरामपुर को मिला पहला पुरस्कार

0
90

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर सेजेस विद्यालय जरहाडीह ने जिले का नाम किया रोशन

बलरामपुर । “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन एससीईआरटी शंकर नगर, रायपुर में किया गया। प्रतियोगिता में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जरहाडीह, बलरामपुर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला, वाड्रफनगर के कुल 20 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 15 स्कूलों के 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जरहाडीह ने प्रथम स्थान प्राप्त जिले का नाम रोशन किया। प्रथम स्थान आने पर स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जरहाडीह को 35 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किया गया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

गौरतलब है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन व जिला शिक्षा अधिकारी डी. एन. मिश्रा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता स्कूल स्तर, ब्लॉक स्तर व जिला स्तर पर आयोजित किया गया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जरहाडीह एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here