कोल लेवी घोटाला: सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की 16 संपत्तियाँ कुर्क

0
111

रायपुर | छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सौम्या चौरसिया की 16 अचल संपत्तियाँ कुर्क कर लीं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई विशेष न्यायाधीश के आदेश पर की गई।

पहले ED कर चुका है बड़ी कुर्की

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौम्या चौरसिया से जुड़ी 29 संपत्तियों को कुर्क किया था, जिनकी कुल कीमत करीब 39 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

जयचंद कोशले पर भी शिकंजा

रविवार को ईओडब्ल्यू ने सौम्या के करीबी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सीएम सचिवालय में पदस्थ रहे लिपिक जयचंद कोशले के रायपुर और जांजगीर-चांपा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। छापों में कोल घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज और 50 करोड़ रुपये खपाने के सबूत मिले।

 

ईओडब्ल्यू ने जयचंद कोशले को गिरफ्तार कर 26 सितंबर तक रिमांड पर लिया है। पेश किए गए रिमांड आवेदन में उसे कोयला घोटाले में आरोपी बताया गया है।

जांच में नई कड़ियाँ

लगातार हो रही कार्रवाई से कोल लेवी घोटाले की नई परतें खुल रही हैं। ईओडब्ल्यू और ईडी दोनों ही एजेंसियाँ इस मामले में सख्त रवैया अपनाए हुए हैं और अब तक करोड़ों की संपत्तियाँ कुर्क हो चुकी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here