रूस-यूक्रेन युद्ध पर जेलेंस्की का बड़ा बयान: ‘भारत अधिकतर हमारी तरफ

0
157

कीव/नई दिल्ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भारत को लेकर अहम टिप्पणी की है। अमेरिकी मीडिया समूह को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि “भारत अधिकतर हमारी तरफ है।” जेलेंस्की का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों के उलट माना जा रहा है।

ट्रंप ने भारत पर क्या आरोप लगाए थे?

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया था कि भारत और चीन रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित कर रहे हैं। उनके मुताबिक, यह दोनों देश रूस की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं, जिससे युद्ध लंबा खिंच रहा है।

जेलेंस्की ने क्या कहा?

जेलेंस्की ने स्वीकार किया कि भारत-रूस ऊर्जा सौदों से कुछ जटिलताएं पैदा हुई हैं, लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि भारत रूस के ऊर्जा क्षेत्र के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलेगा। उन्होंने कहा: “मुझे लगता है भारत अधिकतर हमारी तरफ है। हां, ऊर्जा को लेकर कुछ सवाल हैं, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप उनसे निपट सकते हैं।”

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने साफ किया कि उनका उद्देश्य भारत को रूस से दूर करना और सहयोग बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि वह भारत के साथ रिश्तों को लेकर आश्वस्त हैं।

चीन पर तीखा रुख

जेलेंस्की ने चीन को लेकर कहा कि उससे किसी बड़े बदलाव की उम्मीद करना कठिन है। उनके मुताबिक, मौजूदा हालात में चीन के लिए रूस का समर्थन बंद करना उसके हित में नहीं है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here