कोलकाता में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से हाहाकार, 10 की मौत

0
169

यातायात, स्कूल और दुर्गा पूजा पर पड़ा असर

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता ने सोमवार आधी रात से मंगलवार सुबह तक ऐसी बारिश देखी, जिसने दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। मात्र 7 घंटे में 252 मिमी बारिश हुई, जो शहर की सालाना औसत बारिश का लगभग 20% है। तेज बारिश से 10 लोगों की मौत हो गई और शहर के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए। सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस मौसमीय आपदा का असर राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा पर भी पड़ा है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

कौन-कौन से इलाके डूबे?

लगातार हुई बारिश ने गरिया (332 मिमी), जोधपुर पार्क (285 मिमी), कालीघाट (280 मिमी), टॉस्पिया (275 मिमी), बालीगंज (264 मिमी), चेतला (262 मिमी), मोमिनपुर (234 मिमी), बेलेघाटा (217 मिमी), धापा (212 मिमी) और अल्टाडांगा (207 मिमी) जैसे इलाकों को डुबो दिया।

 

क्या यह बादल फटना था?

लोगों ने भारी बारिश को क्लाउडबर्स्ट से जोड़ा, लेकिन मौसम विभाग (IMD) ने साफ किया कि ऐसा नहीं था। बादल फटने की स्थिति में एक घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज होती है, जबकि कोलकाता में अधिकतम प्रति घंटे 98 मिमी बारिश हुई। विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव ने भारी नमी लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश कराई।

 

दुर्गा पूजा पंडालों पर संकट

भारी बारिश ने दुर्गा पूजा की तैयारियों को प्रभावित किया। कई समितियां पंडाल ऊँचे प्लेटफॉर्म पर बना रही हैं और वॉटरप्रूफ इंतजाम कर रही हैं। बिजली सुरक्षा को लेकर विशेष बैठकें हो रही हैं ताकि शॉर्ट सर्किट से हादसे न हों।

 

यातायात ठप, 100 फ्लाइट रद्द

रेल सेवाएँ प्रभावित रहीं, हावड़ा और सियालदह यार्ड जलमग्न होने से कई लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। हवाई यातायात पर भी असर पड़ा — नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 100 फ्लाइट रद्द और 80 से अधिक फ्लाइटें देरी से चलीं। एयरलाइंस ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी की है।

स्कूल-कॉलेज बंद, घर से पढ़ाई का सुझाव

बारिश के चलते सरकार ने माध्यमिक बोर्ड के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। आईसीएसई और सीबीएसई स्कूलों को भी दो दिन बंद रखने की अपील की गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्वविद्यालयों को वर्क-फ्रॉम-होम और स्टडी-फ्रॉम-होम की सुविधा देने का सुझाव दिया है।

आगे भी बरसात का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव क्षेत्र बनेगा, जिससे दक्षिण बंगाल में हल्की बारिश संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here