प्रगति कॉलेज में पत्रकारिता विभाग के नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और नृत्य से समारोह में चार चांद लगाए

0
91

रायपुर । प्रगति कॉलेज के पत्रकारिता विभाग द्वारा प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागतार्थ परिचय समारोह का आयोजन दिनांक 20/09/2025 को किया गया ।

इस दौरान सीनियर विद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों का स्वागत कर उनसे परिचय लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा केक काटकर किया गया । इसके पश्चात सभी नवागंतुक छात्र-छात्राओं ने क्रमवार अपना नाम] रुचि और शैक्षणिक पृष्ठभूमि साझा की । कुछ विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार गीत-संगीत प्रस्तुत किए तो कुछ ने नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।

इस मौके पर प्राचार्य सौम्या नैयर] ऐडमिनिस्ट्रेटर ज्योति ठाकुर एवं अन्य शिक्षकों ने नव प्रवेशी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया ।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न यह कार्यक्रम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए एक सुखद यादगार अनुभव रहा ।

 

कार्यक्रम का संचालन तीसरे सेमेस्टर की छात्रा शिखा साहू ने किया। समारोह में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर] ऐडमिनिस्ट्रेटर ज्योति ठाकुर] पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार यादव] शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के. एन. गजपाल सहित पत्रकारिता विभाग के प्राध्यापक संजीव वर्मा] कुमार बहुखंडी एवं लाइब्रेरियन सुनील सिंह उपस्थित थे ।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here