अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान

0
115

600 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल, वॉकिंग स्टिक एवं छतरी प्रदान कर किया गया सम्मानित

मोहला । अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर मोहला एवं अंबागढ़ चौकी में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 600 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल, वॉकिंग स्टिक एवं छतरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को भरण-पोषण अधिनियम एवं अन्य कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। योगाचार्य श्री अभिषेक श्रीवास्तव सुख शांति समाधान संस्था रायपुर द्वारा योग व प्राणायाम कराया गया एवं सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। झमाझम लोक कला मंच द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथ ही दो दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, पूर्व विधायक संजीव शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here