आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत 6650 ग्रामों में आयोजित हुआ आदि सेवा पर्व

0
136

ग्राम सभाओं में हुआ विलेज एक्शन प्लान का अनुमोदन

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत राज्य के 28 जिलों के 6650 लक्षित ग्रामों में आदि सेवा पर्व का आयोजन किया गया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

अभियान के अंतर्गत 73,172 आदि साथी, 42,076 आदि सहयोगी तथा अनेक आदि कर्मयोगी तैयार किए गए हैं। इनके सहयोग से ग्राम स्तर पर विलेज एक्शन प्लान तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए एंट्री प्वाइंट एक्टिविटी, ग्राम भ्रमण एवं विलेज विजनिंग एक्सरसाइज के माध्यम से ग्रामीणों से चर्चा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत एवं मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की पहचान की गई।

 

इस दौरान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आदि सेवा पर्व पखवाड़ा मनाया गया। 02 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभाओं में भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर ने बालोद एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्रामों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विभागीय संस्थाओं का अवलोकन किया। इसी प्रकार, ट्राईफेड के प्रबंध संचालक एम. राजमुरूगन ने गरियाबंद एवं कबीरधाम जिलों का भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा की तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सहायक आयुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। ग्राम सभाओं में अब तक 3,236 ग्रामों के विलेज एक्शन प्लान को अनुमोदन प्राप्त हो चुका है, जबकि शेष ग्रामों का अनुमोदन आगामी दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। तत्पश्चात् चयनित जिलों द्वारा जिला एक्शन प्लान तैयार कर राज्य को प्रस्तुत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here