इंदिरा गांधी कृषि विवि और महात्मा गांधी उद्यानिकी विवि में नए कुलसचिव की हुई नियुक्ति

0
87

रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की नियुक्ति की गई है। कृषि विभाग से जारी आदेशानुसार यशवंत केराम उद्यानिकी और कपिल देव दीपक कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव होंगे। आरएल खरे की सेवाएं, उद्यानिकी विश्वविद्यालय से वापस ले ली गई है। जारी आदेश के मुताबिक आर.एल. खरे, संयुक्त संचालक कृषि प्रतिनियुक्ति पर कुलसचिव, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन, दुर्ग से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल विभाग में वापस करते हुये संयुक्त संचालक कृषि, छ.ग. कृषक कल्याण परिषद रायपुर, यशवंत केराम, संयुक्त संचालक कृषि संयुक्त संचालक कृषि, सरगुजा संभाग से प्रतिनियुक्ति पर कुलसचिव, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन, दुर्ग तथा कपिलदेव दीपक, संयुक्त संचालक कृषि कृषि संचालनालय, इन्द्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर से कुलसचिव, इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय, रायपुर नवीन पदस्थापना की गई है। उक्त प्रतिनियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी नियम-निर्देशों के अधीन होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here