48 साल बाद भारत ने जीता मिसेज यूनिवर्स का ताज, शेरी सिंह ने रचा इतिहास

0
153

नई दिल्ली।मिसेज यूनिवर्स 2025 का ताज भारत की शेरी सिंह को पहनाया गया है, जो 48 साल बाद भारत की इस प्रतियोगिता में एक बड़ी उपलब्धि है। शेरी ने अपनी सशक्त सोच और प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मंच पर महिला शक्ति और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया, यह जीत हर उस महिला की है जो बड़े सपने देखती है।

भारत ने दुनिया के मंच पर इतिहास बना दिया है। शेरी सिंह को मिसेज यूनिवर्स 2025 का ताज पहनाया गया है और यह भारत की इस प्रतियोगिता में पहली जीत है। बता दें, इस जीत के साथ भारत ने 48 सालों बाद मिसेज यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है।48वीं मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले फिलीपींस की राजधानी मनीला के खूबसूरत ओकाडा होटल में हुआ, जहां दुनिया भर से 120 देशों की महिलाएं हिस्सा लेने पहुंची थीं।यूएमबी पेजेंट्स से मिसेज इंडिया 2025 बनने के बाद शेरी सिंह ने मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपनी सादगी, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण व मानसिक स्वास्थ्य के संदेश से सबका दिल जीत लिया। उनकी मुस्कान और आत्मविश्वास ने मंच पर मौजूद हर किसी को प्रभावित किया।जब शेरी सिंह को विजेता घोषित किया गया, तो माहौल खुशियों, गर्व और भावनाओं से भर गया। उनकी विनम्रता और मजबूत सोच ने सबको प्रेरित किया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

ताज मिलने के बाद शेरी सिंह ने कहा, ‘यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, बल्कि हर उस महिला की है जिसने बिना डर के बड़े सपने देखने की हिम्मत की है। मैं दुनिया को बताना चाहती हूं कि असली सुंदरता ताकत, दया और हिम्मत में छिपी होती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here