10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: चुनाव घोषणा के बाद वादों की झड़ी…

0
157

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो पहली ही कैबिनेट बैठक में 10 लाख सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बिहार में होगा नौकरी का नवजागरण

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

तेजस्वी यादव ने कहा कि “बिहार में अब नौकरी का नवजागरण होगा।” उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर एक विशेष अधिनियम (स्पेशल एक्ट) लाकर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

राजद नेता ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनने के 20 महीने के अंदर हर घर में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने मौजूदा एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार में सिर्फ बेरोज़गारी और असुरक्षा बढ़ी है, लेकिन अब समय आ गया है कि “हर घर में जश्न हो और वह जश्न सरकारी नौकरी के रूप में हो।”

तेजस्वी यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी नीति सिर्फ नौकरियां देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राज्य के विकास के लिए ठोस योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग, एजुकेशनल सिटी, आईटी पार्क, कृषि और डेयरी आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी जाएगी।

राजनीतिक हलकों में तेजस्वी का यह ऐलान चुनाव से पहले युवाओं को साधने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here