7 महीने बाद खुला 4 साल के मासूम की हत्या का राज, फरार आरोपी गिरफ्तार

0
122

मासूम को रिश्ते में बाधा मानता था आरोपी, पूछताछ में कबूला जुर्म

रायपुरराजधानी के आमानाका क्षेत्र में चार वर्षीय बालक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के लगभग सात महीने बाद फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

नवंबर 2025 में मिली थी मौत की सूचना

मामला 1 नवंबर 2025 का है, जब आमानाका थाना क्षेत्र में रहने वाले 4 वर्षीय मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा

जांच के दौरान प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि बच्चे की मौत गला दबाने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विस्तृत विवेचना शुरू की।

रिश्तों में बाधा मानकर की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जयदीप सिंह (27) का मृतक की मां के साथ कथित संबंध था और उसका घर में आना-जाना भी था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी बच्चे को अपने संबंधों में बाधा मानता था। इसी वजह से उसने मासूम की हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने लंबे समय तक आरोपी की तलाश की। लगातार निगरानी, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashish Thakur (@yuva_choupal_news)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here