दीपिका पादुकोण बनीं भारत सरकार की पहली मेंटल हेल्थ एम्बेसडर

0
101

नई दिल्ली । बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण को देश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत की पहली ‘मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर’ नियुक्त किया है। यह एक ऐतिहासिक कदम है, जो मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने और इस मुद्दे को सार्वजनिक स्वास्थ्य का अहम हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, ‘दीपिका पादुकोण के साथ यह साझेदारी भारत में मानसिक स्वास्थ्य पर आम चर्चा को बढ़ावा देगी और लोगों में जागरूकता फैलाने में मदद करेगी। यह पहल मानसिक स्वास्थ्य को सामाजिक दृष्टि से मान्यता दिलाने में अहम साबित होगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here