उपाध्याय महेन्द्र सागर होंगे 5 वे आचार्य, जिनमणिप्रभ सूरीश्वर ने की घोषणा

0
46

जैसलमेर में होगा आचार्य पदवी का समारोह

रायपुर । तीर्थंकर परमात्मा महावीर स्वामी के पंचम गणधर परंपरा के 82वें वर्तमान पट्टधर आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर महाराज ने बाड़मेर में आयोजित महा मांगलिक कार्यक्रम के दौरान एक ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने खरतरगच्छ के उपाध्याय पद पर विराजमान अध्यात्म योगी महेंद्रसागर को जैसलमेर में होने वाले चादर महोत्सव के दौरान “आचार्य पदवी” प्रदान करने की घोषणा की।

इस घोषणा के साथ ही पूरे भारत के खरतरगच्छ संघ में हर्ष की लहर दौड़ गई। जैन समुदाय के श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाईयां दीं और पूज्य श्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद और महासचिव महेंद्र कोचर ने कहा कि पूज्य गुरुदेव का यह निर्णय खरतरगच्छ के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

जैसे ही यह समाचार रायपुर पहुंचा, विवेकानंद नगर स्थित संघ भवन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने उपाध्याय महेंद्रसागर को भावपूर्ण शुभकामनाएं दीं और उनके आचार्य पद पर विराजमान होने की पूर्व संध्या पर मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here