नोडल प्राचार्यों की होगी नियुक्ति, DPI ने सभी DEO को दिए निर्देश…

0
57

रायपुर  । छत्तीसगढ़ में संचालित सेजेस विद्यालय के सक्रिय एवं कर्मठ प्राचार्य को नोडल प्राचार्य के रूप में नियुक्ति की जानी है। लोक शिक्षण संचालनालय DPI ने प्रदेशभर के DEO को पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है। नोडल प्राचार्य की नियुक्ति के लिए डीपीआई ने डेडलाइन भी तय कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में डीपीआई ने लिखा है, सेजेस विद्यालय के सक्रिय एवं कर्मठ प्राचार्य को नोड़ल प्राचार्य के रूप में नियुक्ति की जानी है। यह नियुक्ति 15 अक्टूबर तक करनी होगी। प्रदेशभर के DEO के नाम जारी पत्र में लिखा है छत्तीसगढ़ में संचालित 751 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम विद्यालयों के अकादमिक कार्यों के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु आप अपने जिले के समस्त सेजेस विद्यालयों में से किसी एक सक्रिय एवं कर्मठ प्राचार्य को नोडल प्राचार्य के रूप में 15 अक्टूबर तक नियुक्ति करें।

खास बात ये कि नोड़ल अधिकारी पूर्ववत अपने दायित्वो का निर्वहन करेंगे। मतलब साफ है कि अध्ययन अध्यापन व्यवस्था करनी ही होगी। नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी अतिरिक्त निभानी होगी। यह काम शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने करना होगा।

डीपीआई से साफ कहा है कि समस्त जिले निर्धारित समयावधि में नोड़ल प्राचार्य की नियुक्ति कर उनके नाम, संबंधित संस्था का नाम एवं मोबाइल नम्बर सहित उपलब्ध करना सुनिश्चित करे।

कलेक्टर्स कांफ्रेंस के असर

रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स कांफ्रेंस के दौरान 50 मिनट से अधिक शिक्षा विभाग के कामकाज पर फोकस किया था। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति के अलावा शिक्षकों के समय पर विद्यालय पहुंचने और अध्यापन व्यवस्था को गम्भीरता के साथ जारी रखने पर जोर दिया था। विभाग द्वारा भेजी जाने वाली अध्ययन सामग्री का सदुपयोग करने की हिदायत भी दी थी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here