पश्चिमी दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ में तीन व्यक्ति घायल

0
134

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कितीनों दो दिन पहले पुलिस के एक दल के साथ हुई एक अन्य मुठभेड़ के बाद फरार हो गए थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने उन्हें नांगलोई इलाके में रोका। जब उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने पुलिस दल पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की।’’

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान तीनों घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here