देशभर के 1466 पुलिस कर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

0
30

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 के लिए देशभर के 1,466 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक देने की घोषणा की है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इन पदकों से विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संगठनों के कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

चार श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाएंगे पदक 

आधिकारिक बयान के अनुसार, यह सम्मान पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य, उच्च पेशेवर मानकों और मनोबल बढ़ाने में योगदान के लिए दिया जाता है। यह पदक चार श्रेणियों विशेष अभियान, जांच, खुफिया कार्य और फॉरेंसिक विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे।

सरदार पटेल की जयंती पर होती है घोषणा

यह पदक 1 फरवरी 2024 को शुरू किया गया था और हर साल 31 अक्तूबर को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर घोषित किया जाता है।

पूरी सूची गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध 

यह सम्मान पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, खुफिया इकाइयों, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की विशेष शाखाओं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों और देशभर के फॉरेंसिक विज्ञान विभागों के अधिकारियों को दिया जाता है। इस वर्ष के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की पूरी सूची गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here