बिहार: प्रियंका गांधी वाड्रा आज 2 दो जनसभाओं को करेंगी संबोधित

0
87

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का बड़ी पार्टी कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी के सभी स्टार प्रचारक मैदान में है और जनता से पार्टी के प्रत्याशियों के हित में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज बिहार में दो जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही एक रोड शो भी करेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा पहले सोनबरसा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सरिता पासवान के समर्थन में जनसभा करेंगी।

इसके बाद वह रोसड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी ब्रज किशोर रवि के लिए रोड शो करेंगी। कांग्रेस नेता का लखीसराय में पार्टी प्रत्याशी अमरेश कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here