बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कल 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान

0
155

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कल 18 जिलों के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा। हालांकि, सुरक्षा कारणों से सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा निर्वाचन क्षेत्रों के 56 मतदान केंद्रों पर मतदान का समय शाम 5 बजे तक सीमित कर दिया गया है।

इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 122 महिला और एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार प्रीति किन्नर शामिल हैं, जो गोपालगंज जिले के भोरे विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। जबकि 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

इस चरण में एनडीए की ओर से जनता दल (यूनाइटेड) ने सबसे अधिक 57 सीटों पर चुनाव लड़ा, उसके बाद बीजेपी 48, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल ने सबसे अधिक 73 उम्मीदवार उतारे हैं, कांग्रेस ने 24 और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) – माले ने 14 उम्मीदवार उतारे हैं।

वहीं, जन सुराज पार्टी ने इस चरण में 119 उम्मीदवार उतारे हैं। पाँच सीटों — राजापाकरड़, बछवाड़ा, बेलदौर, गौराबोरम और बिहारशरीफ — पर महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस, आरजेडी, वीआईपी और सीपीआई ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here