हादसे के बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें, राहगीरों की लगी भीड़

0
94

बलौदाबाजार | जिले में एक अनोखा सड़क हादसा चर्चा का विषय बन गया। रोहंशी–वटगन मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर देसी मसाला शराब की बोतलें बिखर गईं, जिन्हें देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने बोतलें उठाईं तो कई वहीं टूटकर फैल गईं।

घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक शराब से भरा बैग लेकर रोहंशी की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शराब से भरा बैग फट गया और बोतलें सड़क पर फैल गईं। घायल युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से पलारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अवैध शराब सप्लाई की आशंका

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवक अवैध शराब की सप्लाई के लिए शराब लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बटगन और आसपास के इलाकों में अवैध शराब तस्करी सक्रिय है और इसमें अक्सर कम उम्र के युवकों को पैसों के लालच में इस्तेमाल किया जाता है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसका गंतव्य कौन था।

स्थानीय चर्चा

घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा रही कि हादसे के बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें राहगीरों के लिए “चांदी” साबित हुईं, क्योंकि कई लोगों ने मौके से बोतलें उठाकर ले लीं। पुलिस ने हालांकि मौके से कुछ शराब की बोतलें जब्त कर ली हैं और अवैध परिवहन की जांच शुरू कर दी है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here