पहली मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो का निधन

0
86

मुंबई । भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की पुष्टि फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की। मुंबई की गलियों से लेकर भारत की फैशन दुनिया तक, उनका नाम हमेशा याद रखा जाएगा। 1960 और 1970 के दशक में मेहर ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से फैशन इंडस्ट्री की दुनिया में एक अलग मुकाम बनाया। वह न सिर्फ भारत की पहली मिस इंडिया बनीं, बल्कि फैशन जर्नलिज्म को एक नई दिशा भी दी।

उनके परिवार में उनके बेटे कार्ल, बहू निशा और बेटी क्रिस्टिना हैं। मुंबई में मेहर कैस्टेलिनो का जन्म हुआ था। उन्होंने 1964 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और भारत का प्रतिनिधित्व मिस यूनिवर्स और मिस यूनाइटेड नेशन्स प्रतियोगिताओं में किया। वह ग्लैमर या शोबिज की दुनिया तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने पत्रकारिता में कदम रखा और फैशन को एक गंभीर एवं प्रतिष्ठित पेशे के रूप में मान्यता दिलाई।

उनका पत्रकारिता करियर 1973 में शुरू हुआ और पहला आर्टिकल ईव्स वीकली में प्रकाशित हुआ। इसके बाद वह फैशन पत्रकार बन गईं और उनके आर्टिकल लगभग 130 नेशनल और इंटरनेशनल न्यूजपेपर्स और मैगजीनों में छपते रहे। उनका नाम फैशन और लाइफस्टाइल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आवाज के रूप में पहचाना जाने लगा। मेहर ने भारतीय समाज में फैशन की समझ और विचारधारा को गहराई से प्रभावित किया।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here