सुशासन दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

0
120

रायपुर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को मनाए जा रहे सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटलजी केवल एक महान राजनेता ही नहीं थे, बल्कि वे संवेदनशील कवि, दूरदर्शी विचारक और जनकल्याण को सर्वोपरि रखने वाले प्रधानमंत्री भी थे। उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नई दिशा प्राप्त की। “अंत्योदय” की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का उनका दृष्टिकोण आज भी शासन की नीतियों का मूल आधार बना हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अटलजी के विचारों से प्रेरणा लेकर सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रशासनिक सुधार, पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध सेवाएं और जनविश्वास की पुनर्स्थापना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और जवाबदेह शासन का संकल्प लेने का दिन भी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाएं तथा राष्ट्र व प्रदेश के समावेशी विकास में सक्रिय सहभागी बनें।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here