खेल रत्न पुरस्कार के लिए हार्दिक सिंह नॉमिनेट

0
105

नई दिल्ली । टोक्यो और पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक सिंह को ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ के लिए नॉमिनेट किया गया है। चयन समिति ने ‘अर्जुन अवॉर्ड’ के लिए 24 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की है। इनमें आरती पाल भी शामिल हैं, जो इस सम्मान के लिए सिफारिश पाने वाली पहली योगासन एथलीट बन गई हैं।

बुधवार को युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से गठित समिति ने नई दिल्ली में बैठक की। इस समिति ने 27 वर्षीय मिडफील्डर हार्दिक को पिछले दो वर्षों में भारतीय हॉकी टीम में उनके योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। हार्दिक सिंह 2023 में एशियन गेम्स और राजगीर में एशिया कप 2025 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे हैं।

पंजाब के खुसरोपुर में जन्मे हार्दिक ने अब तक राष्ट्रीय टीम के साथ 166 मैच खेले हैं। अब तक छह हॉकी खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया गया है। इनमें धनराज पिल्लै (1999-2000), सरदार सिंह (2017), रानी रामपाल (2020), पीआर श्रीजेश (2021), मनप्रीत सिंह (2021), और हरमनप्रीत सिंह (2024) का नाम शामिल है। आरती योगासन में मौजूदा नेशनल और एशियन चैंपियन हैं, जिसे अगले साल जापान में होने वाले एशियन गेम्स में एक प्रदर्शनी खेल के तौर पर शामिल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here