विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, मचा हड़कंप

0
60

जगदलपुर । बस्तर से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की जानकारी मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल आईसीयू में शिफ्ट किया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, साथ ही गले पर भी वार किया गया हैं।

अस्पताल पहुंचने पर पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं थीं। जब नर्सिंग स्टाफ ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो उन्होंने कागज पर लिखकर केवल एक शब्द लिखा – “भतीजा”। इस संकेत के बाद मामला और भी संवेदनशील व रहस्यमय हो गया है

सभी पहलुओं की जांच

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह घटना आत्मघाती प्रयास है या किसी साजिश के तहत किया गया हमला। पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित एंगल से मामले की जांच जारी है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here