कब से चलेगी बुलेट ट्रेन? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई पक्की तारीख

0
63

नई दिल्ली ।बुलेट ट्रेन कब से चलेगी, इसकी अंतिम और पक्की तारीख सामने आ गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि 15 अगस्त, 2027 से इसका संचालन शुरू हो जाएगा।महाराष्ट्र के मुंबई से गुजरात के अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन का परिचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।बताया जा रहा है कि ट्रेन का काफी काम लगभग पूरा हो चुका है।रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि इसे 5 चरणों में शुरू किया जाएगा। ताकि यात्रा और कार्य दोनों चलता रहे।पहले सूरत से बिलिमोरा तक का 50 किमी खंड शुरू होगा। इसके बाद वापी से सूरत तक 100 किमी के खंड का उद्घाटन होगा। फिर वापी से अहमदाबाद तक का खंड शुरू होगा।इसके बाद ठाणे से अहमदाबाद और सबसे अंत में मुंबई से अहमदाबाद का लंबा खंड शुरू किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here