WPL के इतिहास में अब तक नहीं लगा है एक भी शतक

0
30

नई दिल्ली ।विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के नए संस्करण का आगाज 9 जनवरी से होने वाला है।इस टूर्नामेंट में कई बल्लेबाजों ने बेखौफ अंदाज में खेलते हुए गेंदबाजों की रणनीतियां ध्वस्त कीं हैं और ऐतिहासिक पारियां खेलीं हैं।तेज रनगति, बड़े शॉट्स और निरंतरता ने इन खिलाड़ियों को खास बनाया है।WPL इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली बल्लेबाजों की ये पारियां मैच का रुख बदलने वाली हैं।

ऐसे में आइए सबसे बड़ी पारियों पर एक नजर डालते हैं।पहले स्थान पर संयुक्त रूप से जॉर्जिया वोल और सोफी डिवाइन हैं। इन दोनों ने WPL में 99-99 रन की पारी खेली है।वोल ने यूपी वारियर्स (UPW) के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ ये पारी खेली थी।डिवाइन ने RCB के लिए खेलते हुए गुजरात जायंट्स (GG) के लिए ये पारी खेली।वोल ने 56 गेंदों का सामना कर ये रन बनाए थे। डिवाइन ने सिर्फ 36 गेंदों में 99 रन बनाए थे।

एलिसा हीली और बेथ मूनी इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनो ने नाबाद रहते हुए 96-96 रन की पारियां खेलीं थी।हीली ने UPW के लिए खेलते हुए 47 गेंदों में ये रन नबाए थे। उनके बल्ले से 18 चौके और 1 छक्का निकला था। उन्होंने RCB के खिलाफ ये पारी खेली थी।मूनी ने गुजरात के लिए 59 गेंदों में ये रन बनाए थे। उन्होंने UPW के खिलाफ ये शानदार पारी खेली थी।

इंडियंस (MI) की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।उन्होंने गुजरात के खिलाफ 48 गेंदों का सामना कर 95 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 10 चौके और 5 छ्कके निकले थे।उनकी स्ट्राइक रेट 197.91 की रही थी।पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 190/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में MI ने हरमनप्रीत की पारी के दम पर 3 विकेट खोकर 19.5 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया था।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की स्टार बल्लेबाज मेग लैनिंग इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।उन्होंने गुजरात के खिलाफ मार्च 2025 में 92 रन की शानदार पारी खेली थी।उन्होंने 57 गेंदों का सामना किया था और उनके बल्ले से 15 चौके और 1 छक्का निकला था। उनकी स्ट्राइक रेट 161.40 की रही थी।पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने 177/5 का स्कोर बनाया था। हालांकि, ये लक्ष्य गुजरात ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here