नेशनल हाईवे पर ट्रेलर ने व्यक्ति को कुचला, मौत

0
108

बिलासपुर । बिलासपुर–कोरबा नेशनल हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने राहगीर को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया, जिससे करीब 6 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मिलनदास (55) के रूप में हुई है, जो ग्राम करतला का निवासी था। वह रात में काम निपटाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रतनपुर–पाली के बीच नेशनल हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मुआवजे व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पाली थाना पुलिस, रतनपुर टीआई निलेश पांडेय और एडिशनल एसपी अर्चना झा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

काफी देर बातचीत के बाद मुआवजा राशि दिए जाने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here