राजधानी रायपुर में बरलोटा फैमिली ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

0
34

रायपुर । प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। तापमान में आई भारी गिरावट के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं खुले आसमान के नीचे जीवनयापन करने वाले जरूरतमंदों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए राजधानी रायपुर के गोल बाजार क्षेत्र निवासी बरलोटा (जैन) परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।

परिवार के मुखिया राजेश बरलोटा ने अपने सह-परिवार के साथ बीती रात शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर जरूरतमंदों, राहगीरों और फुटपाथ पर सोने को मजबूर लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने न केवल कंबल बांटे, बल्कि जरूरतमंदों का हाल-चाल भी जाना और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

लगातार बढ़ती ठंड के कारण कई गरीब और असहाय लोग सड़कों, फुटपाथों और खुले स्थानों पर रात गुजारने को मजबूर हैं। ऐसे में ठंड से बचाव के लिए कंबल उनके लिए किसी राहत से कम नहीं हैं। बरलोटा परिवार की इस पहल से जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।

इस अवसर पर यश जैन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परिवार द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे समय में जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।

बरलोटा परिवार की यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। ठंड के इस मौसम में इस तरह की सामाजिक सहभागिता जरूरतमंदों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here