रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंताओं की पदोन्नति और नई पदस्थापना की सूची जारी कर दी गई है। विभागीय आदेश के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार:
विनोद कुमार सिंह को कार्यालय सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड डोंगरगढ़ (यांत्रिकी) से स्थानांतरित कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजनांदगांव (सिविल) उपखण्ड में पदस्थ किया गया है।
रेवेन्द्र महोबिया को कार्यालय सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड बालोद से पदोन्नत कर कार्यालय कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड धमतरी बनाया गया है।
प्रमोद कुमार महतो को कार्यालय सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड क्रमांक-1 बिलासपुर से स्थानांतरित कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड चांपा भेजा गया है।
डेमन लाल देशमुख को कार्यालय सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड नारायणपुर से पदोन्नत कर कार्यालय कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
रूपचंद सूर्यवंशी को कार्यालय सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड कुरूद से पदोन्नत कर कार्यालय कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड गरियाबंद नियुक्त किया गया है।
सत्यनारायण सिंह कंवर को कार्यालय सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड कोरबा से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड कोरबा में ही पदस्थ किया गया है।
विमलेश कुमार सिंह को कार्यालय सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड प्रतापपुर से स्थानांतरित कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड वाड्रफनगर भेजा गया है।
विभाग का कहना है कि इन पदोन्नतियों और स्थानांतरण से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और जलापूर्ति से जुड़े कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।





















