नई दिल्ली । न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के चौथे मैच में शानदार वापसी करते हुए 50 रनों की जीत दर्ज की। बुधवार को विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट कर दिया।
शिवम दुबे ने तेजतर्रार 23 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली, जो मैच में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। दुबे ने 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो भारत के लिए तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के लगाए। युवराज और अभिषेक शर्मा के बाद दुबे का नाम दर्ज हो गया है।
रिंकू सिंह ने 39 रन और संजू सैमसन ने 24 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट चटकाए, जबकि जैकब डफी और ईश सोढ़ी को 2-2 विकेट मिले। मैट हेनरी और जैक फाउल्कस ने 1-1 विकेट लिया, साथ ही एक बल्लेबाज रनआउट हुआ।
शिवम दुबे ने भारत के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। टिम साइफर्ट ने 62 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि डेवोन कॉन्वे ने 44 रन जोड़े। भारत की ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए।
इस महत्वपूर्ण जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-3 से वापसी की है। अब सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जहां भारत 4-1 से जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा, जबकि न्यूजीलैंड सम्मानजनक समापन की उम्मीद में उतरेगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: 1 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 4 हार्दिक पांड्या, 5 शिवम दुबे, 6 रिंकू सिंह, 7 हर्षित राणा, 8 कुलदीप यादव, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 रवि बिश्नोई।
न्यूजीलैंड: 1 टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), 2 डेवोन कॉनवे, 3 रचिन रवींद्र, 4 ग्लेन फिलिप्स, 5 डेरिल मिशेल, 6 मार्क चैपमैन, 7 मिशेल सेंटनर (कप्तान), 8 जैक फाउल्केस, 9 मैट हेनरी, 10 जैकब डफी, 11 ईश सोढ़ी।























