तापसी पन्नू की दमदार वापसी! ‘अस्सी’ के ट्रेलर ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

0
17

मुंबईतापसी पन्नू की मोस्ट अवेटेड इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ‘अस्सी’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है और इंटरनेट को उनका यह अवतार खूब पसंद आ रहा है। थप्पड़ के बाद एक बार फिर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ काम करते हुए तापसी उसी स्पेस में लौटती दिख रही हैं, जिसे फैंस हमेशा उनका मानते रहे हैं। फिल्म 20 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है।

ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तापसी की इंटेंस परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेज़ेंस की जमकर तारीफ होने लगी।

किसी ने लिखा, “OG एनर्जी वापस आ गई है”, तो किसी ने कहा, “OG प्रोटैगनिस्ट आ गई हैं।

फैंस खास तौर पर उन्हें एक बार फिर स्ट्रॉन्ग और परफॉर्मेंस-ड्रिवन रोल में देखकर बेहद खुश नज़र आए। एक यूज़र ने लिखा, “यह वाली तापसी ही चाहिए थी,” तो दूसरे ने कहा, “इतना इंतजार वर्थ ईट था।

कई लोगों का मानना है कि यह जॉनर तापसी के लिए ही बना है। एक कमेंट में लिखा गया, “ये स्पेस उसके लिए बना था, तापसी मैम ने कर दिखाया,” जबकि किसी ने कहा, “उन्हें फिर से इस जगह पर राज करते हुए देखने के लिए बहुत ज़्यादा एक्साइटेड हूँ!! ।”

एक्साइटमेंट यहीं नहीं रुकी। “तो तापसी के इस वर्जन के लिए फिर से तैयार हो जाइए” और “यह सीधे मेरी वॉचलिस्ट में जा रहा है, इंतज़ार नहीं कर सकती मैम” जैसे कमेंट्स लगातार सामने आ रहे हैं।

“इंडस्ट्री की सबसे एक्साइटिंग परफॉर्मर्स में से एक’ से लेकर “यह वो तापसी हैं जिसे मैं देखना बहुत पसंद करता हूँ” तक और “एक्साइटिंग परफ़ॉर्मर + मज़बूत रोल,” नेटिज़न्स को लगता है कि अस्सी ने ज़बरदस्त वापसी की है।

इतनी ज़बरदस्त चर्चा और उम्मीदों के आसमान छूने के साथ, 20 फरवरी का इंतज़ार करना मुश्किल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DUVSsipjIFl/?igsh=cml2YWN6N2c4dHZ5

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here