कंकाली तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश

0
107

रायपुर । राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत कंकाली तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा तालाब में शव देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और तालाब व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं।

पुलिस हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से मौत की सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here